पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 2926 उम्मीदवार मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में नाम वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की कुल संख्या 1478 है और दूसरे चरण के लिए 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि नागरिक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और देनदारियों समेत सभी विवरण ECI Net ऐप पर देख सकते हैं और उनके शपथपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।