आसियान और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों की 28वीं बैठक आज फिलीपींस के मनीला में हुई। विदेश मंत्रालय के सचिव पी. कुमारन और फिलीपींस के विदेश मामलों के विभाग के नीति उप सचिव लियो एम. हेरेरा-लिम ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के निर्णयों के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाने के संदर्भ में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 12:49 अपराह्न
आसियान और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों की 28वीं बैठक आज फिलीपींस के मनीला में हुई