तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों में लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को ए.आई यानी यांत्रिक मेधा की जानकारी देने के लिए राज्यव्यापी पहल की है। इसके लिए राज्य सरकार ने अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर और पाई जैम फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।
राज्य सरकार ने एक विशिष्ट वेबसाइट telangana.codemitra.org शुरू की है, जहाँ विद्यार्थी डेटा और निर्णय लेने वाली प्रणालियों के साथ प्रयोग कर सकते हैं।