मई 1, 2026 6:03 अपराह्न | Telangana DGP CV Anand

printer

तेलंगाना के नए डीजीपी सीवी आनंद ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरूध्द कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी

तेलंगाना के नए पुलिस महानिदेशक-डीजीपी सीवी आनंद ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरूध्द कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मादक पदार्थों की तस्करी राज्य में संगठित अपराध का रूप ले रही है।

नए पुलिस महानिदेशक के रूप में आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तस्करी की बढ़ती समस्या का समाधान ढ़ूढ़ने में एआई प्रौद्योगिकी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मुद्दे का समाधान ढ़ूढ़ने के लिए राज्य स्तर पर एक समर्पित यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा ब्यूरो स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ और रैगिंग पर लगाम कसने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थ रोधी समिति स्थापित की जाएगी।
डीजीपी सीवी आनंद ने राज्‍य में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले एक ब्रांड के रूप में पुलिस विभाग को स्‍थापित करने का वचन दिया।

डीजीपी सीवी आनंद ने कहा कि साइबर अपराध, खाद्य पदार्थों में मिलावट और जमीन हडपने की समस्‍या पर विशेष निगरानी की जाएगी और आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाई जाएगी। विभागीय सुधारों को लेकर उन्‍होंने कहा कि कर्मियों की कमी की समस्‍या को सुलझाने के लिए लगभग पांच हजार नए कर्मियों की भर्ती करने के प्रयास जारी हैं। डीजीपी सीवी आनंद ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि अधिकारियों में समन्‍वय को बढाकर तेलंगाना पुलिस श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेगी। तेलंगाना पुलिस का प्रदर्शन सरकार के उद्देश्‍यों के अनुरूप होगा।