मार्च 9, 2026 5:44 अपराह्न

views 39

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा बहस से बचने का कांग्रेस पर आरोप लगाया

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने लोकसभा में निर्धारित बहस से बचने का प्रयास किया। श्री गोयल ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस के अनुरोध पर स्वीकार कर लिया गया था, हालांकि स्वीकार किए जाने से पहले मसौदे में कुछ संशोधन की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख उचित विचार-विमर्श के बाद तय की गई थी। उन्होंने कहा कि जब प्रस्ताव पहले ही स्वीकार कर लिया गया था और ...

फ़रवरी 27, 2026 9:26 अपराह्न

views 38

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल: भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते में कृषि और सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के हितों को सर्वोपरि

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते में देश के कृषि, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि इस समझौते में किसानों, डेयरी, मुर्गी पालन, मछुआरों और हथकरघा क्षेत्रों से संबंधित सभी संवेदनशील मुद्दों को ध्यान में रखा गया है। एक अन्य कार्यक्रम में श्री गोयल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्‍मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अभद्र व्यवहार और विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लग...

फ़रवरी 13, 2026 8:01 अपराह्न

views 50

भारत ने प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से किए मुक्त व्यापार समझौते: केंद्रिय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत के अलावा किसी भी देश ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं किया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत ने सभी एफटीए में किसानों, डेयरी क्षेत्र और लघु और मध्यम उद्यमों के हितों की रक्षा की है। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन मोड में सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नौ एफटीए के अंतर्गत 38 देश शामिल हैं, जो मिलकर वैश्विक ...

फ़रवरी 13, 2026 5:07 अपराह्न

views 39

एपीईडीए के 40 वर्ष पूरे, पीयूष गोयल ने दी बधाई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीईडीए को 40वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि पिछले चार दशकों में एपीईडीए ने भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजारों में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एपीईडीए ने भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोलने में मदद की है। इससे किसानों के लिए आय के अधिक अवसर पैदा हु...

जनवरी 12, 2026 8:00 अपराह्न

views 558

वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका: पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि वर्ष 2030 तक पांच सौ गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने बताया कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए विकसित गुजरात अत्यंत आवश्यक है।     दो दिन के शिखर सम्मेलन के दौरान एक हजार से अधिक समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे सौराष्ट्र कच्छ क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अव...

नवम्बर 19, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 59

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर जाएँगे। यह यात्रा भारत और इस्राइल के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को रेखांकित करती है।  दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री गोयल के साथ 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। इसका संचालन सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और स्टार्ट-अप इंडिया द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्री गोयल इस्राइल के वरिष्‍ठ नेतृत्व...

अक्टूबर 26, 2025 4:32 अपराह्न

views 44

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से दो दिन की यात्रा पर बेल्जियम के ब्रुसेल्स जाएंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से दो दिन की यात्रा पर बेल्जियम के ब्रुसेल्स जाएंगे। श्री गोयल यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक के साथ चर्चा करेंगे। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए पर जारी वार्ता के एक महत्वपूर्ण चरण में हो रही है, क्योंकि दोनों पक्ष एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों को तेज कर रहे हैं। इसका उद्देश्य वार्ता को रणनीतिक दिशा और राजनीतिक गति देना है।   ...

सितम्बर 12, 2025 8:20 अपराह्न

views 38

पीयूष गोयल: भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता निष्पक्ष और संतुलित होगा

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ समग्र तथा संतुलित मुक्‍त व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए पूरी निष्‍ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। आज नई दिल्‍ली में ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि ऐसा समझौता एकतरफा नहीं हो सकता। हर दौर की बातचीत में दोनों पक्षों के हितों के बारे में चर्चा होती है ताकि समझौता निष्‍पक्ष और संतुलित रह सके। श्री गोयल ने कहा कि बातचीत सकारात्‍मक दिशा में आगे बढ़...

अगस्त 17, 2025 8:16 पूर्वाह्न

2025-26 की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 47% से अधिक की वृद्धि देखी गई: पीयूष गोयल

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मेक इन इंडिया की सफलता के कारण पिछले एक दशक में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर हो गया है।     श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, भारत में मोबाइल विनिर्माण इकाइयों की संख्य...

अगस्त 14, 2025 7:18 अपराह्न

views 25

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विद्युत मशीनरी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से की बातचीत

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज विद्युत मशीनरी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री गोयल ने कहा कि विद्युत मशीनरी उद्योग नवाचार का केंद्र है,जो देश को आत्मनिर्भरता और वैश्विक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार एक मजबूत औद्योगिक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।