फ़रवरी 13, 2026 8:01 अपराह्न | Piyush Goyal

printer

भारत ने प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से किए मुक्त व्यापार समझौते: केंद्रिय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत के अलावा किसी भी देश ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमरीका के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं किया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत ने सभी एफटीए में किसानों, डेयरी क्षेत्र और लघु और मध्यम उद्यमों के हितों की रक्षा की है। श्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन मोड में सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नौ एफटीए के अंतर्गत 38 देश शामिल हैं, जो मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था के दो-तिहाई हिस्से को कवर करते हैं। श्री गोयल ने कहा कि भारत के बिना वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एआई का विस्तार करना मुश्किल होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला