अगस्त 17, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 6

2025-26 की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 47% से अधिक की वृद्धि देखी गई: पीयूष गोयल

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मेक इन इंडिया की सफलता के कारण पिछले एक दशक में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर हो गया है।     श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, भारत में मोबाइल विनिर्माण इकाइयों की संख्य...

अगस्त 14, 2025 7:18 अपराह्न

views 35

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विद्युत मशीनरी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से की बातचीत

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज विद्युत मशीनरी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री गोयल ने कहा कि विद्युत मशीनरी उद्योग नवाचार का केंद्र है,जो देश को आत्मनिर्भरता और वैश्विक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार एक मजबूत औद्योगिक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फ़रवरी 27, 2025 1:43 अपराह्न

views 142

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में ‘भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में 'भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025' का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत समेत सरकार की रणनीतिक पहलें नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले उत्पादों की गुणवत्ता बड़ी चिंता का विषय थी लेकिन आज देश गुणवत्ता क्रांति के महत्‍वपूर्ण पडाव पर है। उन्‍होंने कहा कि हमें आधुनिक विनिर्माण तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है...

फ़रवरी 21, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 41

विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना हुआ चुनौतीपूर्ण: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कल पुणे में छठे वार्षिक एशिया आर्थिक संवाद के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं के बिना विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में सरकार ने इन मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।     तीन दिन के इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, इंडोनेशिया, जापान, नेपाल, नीदरलैंड्स, स...

फ़रवरी 18, 2025 11:10 पूर्वाह्न

views 48

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष ने भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।   संवाददाताओं से बात करते हुए श्री गोयल ने भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संबंधों और सहयोग की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश नई तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में वैश्विक प्रगति के अनुरूप...

अक्टूबर 7, 2024 7:46 अपराह्न

views 48

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात भारतीय यूपीआई और यूएई की एएएनआई को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात भारतीय यूपीआई और यूएई की एएएनआई को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच निर्बाध लेन-देन की सुविधा उपलब्‍ध हो सकेगी। यूपीआई और एएएनआई को जोड़ने से संयुक्‍त अरब अमीरात में रह रहे 30 लाख से अधिक भारतीयों को लाभ होगा।     श्री गोयल आज मुम्‍बई में भारत-यूएई निवेश उच्‍चस्‍तरीय संयुक्‍त कार्यबल की 12वीं बैठक के बाद एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। बैठक की सह अध्‍यक्षता आबू धाबी...

अक्टूबर 6, 2024 5:38 अपराह्न

views 54

केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुम्‍बई के पश्चिमी क्षेत्र मलाड में मिठ चौकी में एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया

  केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुम्‍बई के पश्चिमी क्षेत्र मलाड में मिठ चौकी में एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह  मर्वे को वेस्‍टर्न एक्‍सप्रैस हाईवे से जोडेगा। श्री गोयल ने कहा कि इस सेतु से न केवल उत्‍तरी मुम्‍बई जाना सुगम होगा बल्कि समय की भी बचत होगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार उत्‍तरी मुम्‍बई को बेहतर बनाने और लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने की दिशा में काम कर रही है।     इस बीच मर्वे और गोरेगांव को जोडने वाला एक अन्‍य फ्लाईओवर दिसम्‍बर के अंत में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

सितम्बर 29, 2024 8:03 अपराह्न

views 55

ब्रांड इंडिया उतना ही महत्‍वपूर्ण ह‍ै जितना कि मेक इन इंडिया- वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

    वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि ब्रांड इंडिया उतना ही महत्‍वपूर्ण ह‍ै जितना कि मेक इन इंडिया। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित उत्‍पाद को विश्‍व में एक अच्‍छे गुणवत्ता वाला उत्‍पाद माना जाना चाहिए। श्री गोयल ने नई दिल्‍ली में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन-पीएलआई योजना के लाभार्थी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें पीएलआई योजना के जरिये सतत और विश्‍वस्‍तरीय गुणवत्ता के उत्‍पाद की ओर बढ़ना चाहिए।     श्री गोयल ने कहा कि उत्‍पादन से...

सितम्बर 22, 2024 8:51 अपराह्न

views 41

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 19वीं भारत-ऑस्‍ट्रेलिया संयुक्‍त मंत्रिस्‍तरीय आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए कल ऑस्‍ट्रेलिया रवाना होंगे

      केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 19वीं भारत-ऑस्‍ट्रेलिया संयुक्‍त मंत्रिस्‍तरीय आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए कल ऑस्‍ट्रेलिया रवाना होंगे। श्री गोयल ऑस्‍ट्रेलिया के व्‍यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरल के साथ बुधवार को बैठक की सह अध्‍यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढाने के तौर तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे।     वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच व्‍यापार और निवेश के बढते संबंधों को...

सितम्बर 11, 2024 5:57 अपराह्न

views 63

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उद्ममियों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार को सुगम बनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में ट्रेड कनेक्‍ट ई-प्‍लेटफार्म का शुभारंभ किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उद्ममियों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार को सुगम बनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में ट्रेड कनेक्‍ट ई-प्‍लेटफार्म का शुभारंभ किया। इस ऑनलाईन प्‍लेटफार्म पर उद्ममियों  को अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार से जुडे नियमों, व्‍यापार समझौतों, व्‍यापार साझेदारी, सीमा शुल्‍क और विदेशी खरीदारों की सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्‍ध कराई गई है।     इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि ट्रेड कनेक्‍ट ई-प्‍लेटफार्म विभिन्‍न मंत्रालयों, संस्‍थाओं और संगठनों के बीच व्‍यापक सहयोग से बनाय...