फ़रवरी 13, 2026 5:07 अपराह्न | Piyush Goyal

printer

एपीईडीए के 40 वर्ष पूरे, पीयूष गोयल ने दी बधाई

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीईडीए को 40वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि पिछले चार दशकों में एपीईडीए ने भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजारों में बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एपीईडीए ने भारतीय कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोलने में मदद की है। इससे किसानों के लिए आय के अधिक अवसर पैदा हुए हैं और देश के कृषि निर्यात तंत्र को मजबूती मिली है। श्री गोयल ने संगठन को वैश्विक कृषि व्यापार में भारत की उपस्थिति का विस्तार करने और ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला