अप्रैल 9, 2026 6:51 अपराह्न | Sri Lanka’s Health Minister

printer

श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा ने विदेश मंत्रालय का दौरा किया

श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा ने आज विदेश मंत्रालय का दौरा किया। उन्‍होंने इस दौरान भारत की प्रमुख डिजिटल स्वास्थ्य पहलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि सी-डीएसी इंडिया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने ई-संजीवनी और भारत के मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य भंडार पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा समर्थित स्‍वास्‍थ्‍य कियोस्क के माध्यम से अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की पहल को प्रस्तुत किया है।