मई 14, 2026 12:07 अपराह्न

printer

साइबर धोखाधड़ी के बाद श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 25 लाख अमरीकी डॉलर के सरकारी भुगतान से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का आश्‍वासन दिया है। अधिकारी अस्थिर वैश्विक माहौल के बीच वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने कहा कि केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय भुगतान सत्यापन तंत्र में सुधार सहित ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय से संबंधित धन से जुड़े इस धोखाधड़ी ने सीमा पार लेनदेन में साइबर सुरक्षा और निगरानी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।