मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये आज सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा सांसद डिम्पल यादव सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। करहल की सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। बसपा ने इस सीट पर अवनीश शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने इस सीट पर अपने किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। करहल से नामांकन दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि करहल की जनता से उनका गहरा रिश्ता है और वे उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। उधर, महोबा में कांग्रेस के मंडलीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन मिलकर उपचुनाव लड़ेगा।
Site Admin | अक्टूबर 21, 2024 9:44 अपराह्न | UTTAR PRADESH NEWS
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया
