अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद, दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे दक्षिण कोरियाई जहाजों को सुरक्षित निकालने में सहायता करने का वादा किया है।
अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे कोरियाई तेल टैंकरों की सुरक्षित और त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करेगा। वर्तमान में इस क्षेत्र में सात तेल टैंकर मौजूद हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय ध्वजवाहक शामिल हैं, जो कोरियाई तेल शोधन कारखानों के लिए तेल पहुंचा रहे हैं। इन जहाजों में 14 मिलियन बैरल कच्चा तेल है। यह दक्षिण कोरिया की पांच दिन की तेल खपत के बराबर है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 6:10 अपराह्न | Strait of Hormuz
दक्षिण कोरिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे दक्षिण कोरियाई जहाजों को सुरक्षित निकालने में सहायता का वादा किया