अप्रैल 28, 2026 4:59 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी है। मतदान वाले जिलों से कल रात आठ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभी तक दो हजार तीन सौ से अधिक लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। केंद्रीय बलों ने भी जिलों में गश्त, पैदल मार्च और निरीक्षण बढ़ा दिया है।