विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले चरण में, डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉरीशस जाएंगे। इस दौरान, विदेश मंत्री मॉरीशस के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में मुख्य भाषण भी देंगे। इसके अलावा, डॉ. जयशंकर अन्य प्रतिभागी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भी चर्चा करेंगे। यह दौरा भारत की ‘पड़ोसी पहले नीति, विजन महासंघ और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अपने दौरे के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री इस महीने की 11 से 12 तारीख को संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 4:21 अपराह्न | S Jaishankar
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे पर