विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम आदम से मुलाकात की। इरुथिशम आदम भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर है। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने ‘पड़ोसी फर्स्ट’ नीति पर जोर दिया और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। डॉ. जयशंकर ने मालदीव की प्रगति और विकास के लिये भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।
डॉ. जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता पर ब्राज़ील के समर्थन को महत्व देता है।