मई 16, 2026 4:54 अपराह्न

printer

दो दिवसीय यात्रा पर चीन जाएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19 मई को बीजिंग की दो दिन यात्रा पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर तय की गई है। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।

यह घोषणा अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की चीन की यात्रा समाप्त होने के 24 घंटे से भी कम समय हुई है। दोनों नेताओं ने व्यापार और ईरान में अमरीका-इस्राएल युद्ध पर भी चर्चा की थी।