मई 13, 2026 7:06 अपराह्न

printer

रूस बाहरी प्रतिस्पर्धा के बावजूद भारत के लिये ऊर्जा आपूर्ति संबंधी समझौतों का पालन करेगा 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आश्वासन दिया है कि बाहरी प्रतिस्पर्धा के बावजूद भारत के लिये ऊर्जा आपूर्ति संबंधी समझौतों का पालन किया जाएगा। एक साक्षात्कार के दौरान श्री लावरोव ने कहा कि रूस यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि अनुचित प्रतिस्पर्धा द्विपक्षीय समझौतों को नुकसान न पहुंचाए।
 
कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बारे में रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यह एक प्रमुख परियोजना है। उन्होंने कहा कि इस परमाणु संयंत्र के लिए नई बिजली इकाइयों के निर्माण में सहयोग जारी है। श्री लावरोव ने कहा कि रूस गैस, तेल और कोयले जैसे हाइड्रोकार्बन की आपूर्ति जारी रखेगा। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण तमिलनाडु में रूस की तकनीकी सहायता से किया जा रहा है।