अप्रैल 13, 2026 4:40 अपराह्न | NABARD

printer

दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रेडिट सम्मलेन में हुए शामिल

दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक – नाबार्ड द्वारा आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय क्रेडिट सम्मलेन में शामिल हुए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ संवाद कर राज्य की विकास योजनाओं को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राजधानी में वित्तीय सशक्तिकरण और समावेशी विकास को गति देने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है। यह सम्मलेन नाबार्ड द्वारा आयोजित वार्षिक क्रेडिट योजना प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जो वित्तीय समावेशन और समग्र आर्थिक विकास को नई दिशा देता है।