रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। रेल मंत्रालय ने बताया है कि उसने देश भर में बड़ी संख्या में विशेष रेल सेवाओं को मंजूरी देकर ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाडियों को मंजूरी दी गई है, जो बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 18,262 फेरे संचालित करेंगी।
News On AIR | अप्रैल 20, 2026 9:04 अपराह्न | summer special trips
रेलवे चलाएगा 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे, यात्रियों की भीड़ से राहत