प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वे बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। प्रख्यात शिक्षाविद्, श्री घोष को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली उपस्थित रहे। राजनीतिशास्त्री और कोलकाता के श्री शिक्षायतन कॉलेज में पूर्व प्रोफेसर, असीम कुमार घोष को लंबे समय से भाजपा में एक बौद्धिक व्यक्तित्व के रूप में माना जाता रहा है।