अप्रैल 29, 2026 5:59 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के लिखे एक आलेख को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के लिखे एक आलेख को साझा किया, जिसमें देश में महिला रोजगार दर में उल्लेखनीय वृद्धि को रेखांकित किया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने महिला रोजगार दर के 2017 के 22 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 39 प्रतिशत होने का स्‍वागत किया।