अप्रैल 29, 2026 8:30 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का लिखा एक आलेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का लिखा एक आलेख साझा किया, जिसमें जूता उद्योग में तकनीकी वस्त्रों की भूमिका और एकीकरण पर प्रकाश डाला गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि लेख से स्पष्ट होता है कि जूता उद्योग में तकनीकी वस्त्रों का उपयोग नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह पहले से ही उद्योग का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान चुनौती इस एकीकरण को पहचानना, व्यवस्थित करना और इसे व्यापक स्तर पर लागू करना है ताकि जूता उद्योग को तकनीकी वस्त्रों के समग्र ढांचे में और अधिक स्पष्टता से शामिल किया जा सके।