प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने भाजपा-एनडीए सरकार की विकास और सुशासन नीतियों पर अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य की डबल इंजन की सरकार पर हरियाणा की जनता के भरोसे का प्रतीक भी है।
श्री मोदी ने भाजपा की इस जीत को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।