प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज पलटने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
News On AIR | मई 1, 2026 2:45 अपराह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज पलटने की घटना पर दुख जताया