प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ नई दिल्ली में चर्चा करेंगे। इनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श शामिल है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि इस चर्चा से कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के रास्ते खुलेंगे।
चांसलर स्टॉकर की यह भारत की पहली यात्रा है। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी।