सितम्बर 28, 2025 2:18 अपराह्न | PM Modi to inaugurate BJP state office in New Delhi tomorrow

printer

पीएम मोदी कल नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस उद्घाटन को दिल्ली में पार्टी की यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पार्षद, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।