मई 10, 2026 1:23 अपराह्न

printer

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वीं जयंती समारोह में भागीदारी की। उन्होंने संस्थान में नव-निर्मित ध्‍यान मंदिर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवा, आध्यात्मिकता और सामाजिक परिवर्तन में आर्ट ऑफ लिविंट फाउंडेशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व, युवाओं को रोज़गार और आंतरिक शुचिता की भावनाके साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्र-निर्माण में समाज की भागीदारी राजनीतिक व्यवस्था से कहीं अधिक कारगर है।

प्रधानमंत्री आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भी जाएंगे जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास करेंगे। ये परियोजनाएं लगभग 9 हजार चार सौ करोड़ रुपये की है। प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक कॉरिडोर में गुडेबेल्‍लूर से महबूबनगर तक के चार लेन वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग-167 का शिलान्‍यास करेंगे। वे वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस पार्क को काकतिया मेगा टेक्‍सटाइल पार्क भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री हैदराबाद में कैंसर मरीज़ों के विशेष इलाज़ वाले सिंधू अस्‍पताल का भी लोकार्पण करेंगे।