मई 10, 2026 9:37 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मातृ दिवस के अवसर पर मुंबई में मातृ पोषण किट वितरित किए

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मातृ दिवस के अवसर पर मुंबई में मातृ पोषण किट वितरित किए। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि विशेष रूप से तैयार किए गए ये किट गर्भावस्था के अंतिम चरण में महिलाओं की पोषण संबंधी जरूरतों और नवजात शिशुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य राष्ट्र के भविष्य से सीधा जुड़ा है, और एक स्वस्थ माँ एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है, जो भारत का भविष्य और बदले में विश्व का भविष्य है।
श्री गोयल ने यह भी कहा कि इस पहल का विस्तार उत्तर मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की कई पहलों का उल्‍लेख किया और कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्रीय विकास में अधिक सक्रिय रूप से योगदान देने में मदद कर रहे हैं।