मई 10, 2026 12:14 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के नशामुक्ति अभियान में एक करोड़ से अधिक लोग जुड़े

जम्मू-कश्मीर में सौ दिन के नशामुक्ति अभियान में बड़े पैमानों पर लोगों की भागीदारी हो रही है। राज्य में अब तक 2 लाख 16 हज़ार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी रही है। मादक पदार्थों के सिलसिले में 646 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। राज्य में 160 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां नशीले पदार्थों के कारोबार के मामले अधिक हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान पौने चार किलो से अधिक हेरोईन, लगभग 33 किलो चरस और 222 किलो से अधिक गांजे की बरामदगी भी की है।