अप्रैल 9, 2026 8:17 अपराह्न | One person killed in drone attack in Balochistan'

printer

बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत

बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में आज एक ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई महिलाएं घायल हो गईं। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कुर्दगाप इलाके में एक घर को निशाना बनाया। इस हमले में अब्दुल समद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
इस तरह के हमलों में आम नागरिकों के प्रभावित होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय राजनीतिक दलों ने इस पर चिंता जताई है और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है। पिछले सप्ताह, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार हमले में एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी।