अप्रैल 9, 2026 8:17 अपराह्न
35
बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत
बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में आज एक ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई महिलाएं घायल हो गईं। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कुर्दगाप इलाके में एक घर को निशाना बनाया। इस हमले में अब्दुल समद नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह के हमलों में आम नागरिकों के प्रभावित होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय राजनीतिक दलों ने इस पर चिंता जताई है और ऐसी घट...