मई 1, 2026 2:13 अपराह्न

printer

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की कुल खपत में आम जनता की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए 14 किलोग्राम से अधिक के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

कंपनी ने बताया कि निर्धारित उड़ानों में लगी घरेलू एयरलाइनों के लिए विमानन टर्बाइन ईंधन और केरोसिन की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बयान के अनुसार कीमतों में संशोधन चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों तक ही सीमित है, जिनकी कुल खपत में अपेक्षाकृत कम हिस्सेदारी है और इनमें प्रचलित अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नियमित मासिक समायोजन किया जाता है। कंपनी के अनुसार, 80 प्रतिशत उत्पादों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।