मई 13, 2026 6:57 अपराह्न

printer

नीट परीक्षा पेपरलीक मामला: मुंबई कोर्ट ने आरोपी शुभम को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंपा

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने नीट परीक्षा पेपरलीक के आरोपी शुभम खैरनार को, दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को सौंप दिया है। नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने कल राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर खैरनार को हिरासत में लिया था। उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि फिलहाल अन्य राज्यों के व्‍यक्तियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए खैरनार से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। अदालत ने इस बात को स्वीकार कर लिया और खैरनार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।