गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थ के गिरोह का भंडाफोड़ किया। इनसे एक हजार 745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि यह जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक की कार्रवाई का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां ब्यूरो ने एक छोटी खेप का पता लगाकर विशाल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की टीम को बधाई भी दी। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने नशीले पदार्थों के गिरोह को समाप्त करने का संकल्प लिया है।।