प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम इटली के रोम पहुंचेंगे। श्री मोदी का ये दो दिन का दौरा व्यापार, निवेश और तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करेगा। प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय के लोग प्रसन्नता, आशा और अपेक्षाओं से भरे हुए हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के व्यक्तिगत निमंत्रण यह उच्च-स्तरीय राजकीय दौरा है।
केवल भारतीय प्रवासी ही नहीं बल्कि स्थानीय इटालियन लोग भी भारत में व्यावसायिक अवसरों की तलाश करने के लिए उत्सुक हैं।