मिजोरम के कावर्थाह उत्तर ग्राम परिषद ने सतत ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 के “स्वच्छ और हरित पंचायत” श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
पंचायती राज मंत्रालय का यह पुरस्कार स्वच्छता, पारिस्थितिक संतुलन और सामुदायिक कल्याण में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। अधिकारियों ने बताया है कि यह उपलब्धि ग्राम परिषद द्वारा पर्यावरण के अनुकूल परंपराओं को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
मंत्रालय और मिजोरम सरकार ने इस मान्यता की सराहना करते हुए इसे प्रभावी जमीनी स्तर के शासन और सतत विकास का एक उदाहरण बताया है।