मिजोरम ने आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए खुआरेल मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया। यह प्रणाली आपात स्थितियों के दौरान समन्वय और सूचना प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप का औपचारिक अनावरण आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री लालनीलावमा ने कल आइजोल में किया।
इस अवसर पर श्री लालनीलावमा ने कहा कि यह ऐप नागरिकों को आपदा घटनाओं की त्वरित जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों सहित अधिकारियों को अधिक कुशलता से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएगा। श्री लालनीलावमा ने दावा किया कि आपदा प्रबंधन के लिए इस तरह के उन्नत डिजिटल समाधान को अपनाने वाला मिजोरम पूर्वोत्तर में पहले राज्यों में से एक है।