अप्रैल 9, 2026 12:52 अपराह्न

printer

आयुष मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में विश्‍व होम्‍योपैथी दिवस का आयोजन करेगा

आयुष मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में विश्‍व होम्‍योपैथी दिवस का आयोजन करेगा। इस अवसर पर दो दिन का संवाद सत्र भी होगा। इस मंच में प्रमुख नीति निर्माता, शोधकर्ता, डॉक्‍टर और अन्‍य प्रतिनिधि‍ शामिल होंगे। वे सतत स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली के निर्माण में होम्‍योपैथी की बढती भूमिका पर चर्चा करेंगे।इस वर्ष का विषय है- सतत स्‍वास्थ्‍य के लिए होम्‍योपैथी।