महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में आज सुबह करीब पौने नौ बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के शिरली गांव के उत्तर में स्थित था। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।