मई 1, 2026 7:42 अपराह्न | Yoga Mahotsav 2026

printer

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले तेलंगाना में ‘योग महोत्सव 2026’ का आयोजन

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 50 दिन शेष रहने पर कल तेलंगाना में योग महोत्सव 2026 का आयोजन करेगा। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि शेष अवधि के दौरान देश भर में कार्यक्रमों, सार्वजनिक प्रदर्शनों और जागरूकता अभियानों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी जिससे जनता के बीच गहरी पहुंच बनेगी। बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में देश भर के योग उत्साही भारी संख्या में भाग लेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि सरकार के स्वस्थ और मजबूत भारत के दृष्टिकोण के अनुसार इस पहल का उद्देश्य तैयारियों को गति देना और स्वास्थ्य देखभाल के एक उपाय के रूप में योग को पुनर्स्थापित करना है।

इस आयोजन में भुजंग आसन का प्रदर्शन होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी होगी जिसमें सिंगापुर, चीन, वियतनाम, कोलंबिया, मलेशिया और ब्राजील के महा वाणिज्य दूत तथा प्रतिनिधी भाग लेंगे। यूगांडा के शरणार्थी शिविर के लोग भी आयोजन में शामिल होंगे।

केंद्रीय कोयला और खदान मंत्री जी किशन रेड्डी, आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल होंगे।