मणिपुर के नोनी जिले में अज्ञात उग्रवादियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला कल शाम बिष्णुपुर-खौपुम मार्ग पर हुआ।
मणिपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित बोलेरो जीप से लीमताक नदी के पास अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में 70 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आसपास के गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं और कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।