महाराष्ट्र सरकार ने शहरी गैस वितरण कंपनियों को चौबीस घंटे चलने वाली हेल्पलाइन को सक्रिय करने और पाइपलाइन वाली रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन का निपटारा करने वाले केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट के मद्देनजर उठाया गया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने कंपनियों को अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार करने को भी कहा है ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।