मई 1, 2026 11:31 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: बरगी नदी में 39 यात्रियों को ले जा रही क्रूज नौका के पलटने से चार लोगों की मौत, 11 अन्य लापता

मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के खमारिया द्वीप के पास कल शाम बरगी नदी में 39 यात्रियों को ले जा रही एक क्रूज नौका के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लापता हैं। यह दुर्घटना अचानक आए तूफान के कारण नौका पलटने से हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में सभी  महिलाएं हैं।

एसडीआरएफ, पुलिस और होम गार्ड की टीमें लापता लोगों की तलाश में बचाव अभियान चला रही हैं। कलेक्टर कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका नम्‍बर है- 0 7 6 1-2 6 2 4 3 5 5 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।