मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने आज महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रैली में उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना चाहती थी। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रस, द्रमुक और समाजवादी पार्टी ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जिसके कारण सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को आवश्यक संख्या नहीं मिल पाई।
भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है, और आज की रैली इसी के विरोध में बुलाई गई है।