अप्रैल 11, 2026 10:15 अपराह्न

printer

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में उनका इलाज चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी गहन निगरानी की जा रही है। देशभर के प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।