अप्रैल 20, 2026 8:25 पूर्वाह्न

printer

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, छापेमारी के बाद व्यवसायी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के एक व्यवसायी को, उसके परिसर की तलाशी के बाद, गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक कथित आपराधिक गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत की गई। इस मामले में कोलकाता पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास भी जांच के दायरे में हैं।

सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार को छापेमारी के बाद ईडी कार्यालय लाया गया और धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी विस्तृत पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी।