मई 13, 2026 9:15 अपराह्न

printer

झारखंड:खूंटी पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सदस्य राजेश महतो को गिरफ्तार किया

झारखंड में खूंटी पुलिस ने उग्रवादी संगठन पी.एल.एफ.आई के सदस्य राजेश महतो उर्फ ​​राजेश यादव को गिरफ्तार किया है, जो छह से अधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक बैग और पी.एल.एफ.आई के पर्चे भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ खूंटी, कर्रा, तोरपा और बेदो पुलिस स्टेशनों में जबरन वसूली, गोलीबारी, आगजनी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज हैं और वह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण -एनआईए के एक मामले में भी आरोपी था।