अप्रैल 24, 2026 10:49 पूर्वाह्न

printer

केरलम: भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की

केरलम में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिसके चलते राज्य में लू की आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आज पलक्कड़, कोल्लम और त्रिशूर जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।