जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के लोक भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अमरनाथ यात्रा के लिए वर्तमान सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया और आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया, जिसमें कानून व्यवस्था प्रबंधन और समन्वित सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई, जिसमें विशेष रूप से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 1:19 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक