मई 10, 2026 5:42 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा,जम्मू-कश्मीर में चलेंगी 200 ई-बसें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को पीएम ई ड्राइव योजना के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्‍ध कराई जा रही हैं, जो इस क्षेत्र में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इन बसों का उपयोग जम्मू-कश्मीर के पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील और पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन और तीर्थयात्रा गतिविधियों के लिए किया जाएगा।